आगरा, मार्च 7 -- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म होने वाली हैं। अब मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारियां हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि महज 13 दिनों के भीतर मूल्यांकन कार्य को पूरी शुद्धता के साथ संपन्न कर लिया जाए, ताकि परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा को लेकर शासन बेहद गंभीर है। परीक्षा की तर्ज पर ही मूल्यांकन केंद्रों पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को मूल्यांकन कार्य शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में ही कॉपियों के बंडल खोले जाए...