हरदोई, मई 7 -- हरदोई। खेतुई गांव से शहर की पिहानी चुंगी तक सड़क को फोरलेन बनाने का काम शिलान्यास के बाद शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक के अफसरों ने इस फोरलेन को 18 महीने में बनाकर तैयार करने का लक्ष्य बनाया है। राज्य सड़क निधि से हरदोई-पलिया लखनऊ मार्ग एनएच 731 के चैनेज 158.500 से किमी 169.00 तक फोरलेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य 30 मार्च को मंजूर हुआ है। 10.500 किमी सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 67 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। करीब 30 हजार लोगों को रोजाना जाम की दिक्कत से निजात दिलाने में मददगार साबित होने वाले फोरलेन को बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक को सौंपी गई है। विभागीय अभियंताओं ने बताया कि बिजली विभाग के जो पोल चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे हैं। उनको साइड में श...