अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। 18 महिलाओं से कुंडल व आभूषण लूटने वाले दो ईनामी बदमाशों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले की अब मजिस्ट्रेट जांच होगी। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के पत्र पर डीएम अविनाश कुमार ने एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिह को जांच अधिकारी नामित किया है। बता दें कि अतरौली क्षेत्र में एक जून को मढ़ौली पुलिस चौकी के पास पुलिस मुठभेड़ में बुलंदशहर के बिरौड़ी ताजपुर निवासी मोमीन व हापुड़ के सिम्भावली क्षेत्र के रजपुरा निवासी रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ मारे गए थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम था। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर 67 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वे लगातार महिलाओं को निशाना बनाकर कुंडल लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह भी पढ़ें- 18 महिलाओं से कुंडल लूटने वाले दो बदमाशों के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट ज...