18 महिलाओं की मौत पर उठे सवाल तो हंसते हुए बोले मंत्री जी- ब्रेक के बाद
जयपुर, जुलाई 14 -- राजस्थान में प्रसूताओं की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब तक 18 महिलाओं की मौत और कई अन्य महिलाओं के गंभीर रूप से बीमार होने के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का एक बयान नई बहस छेड़ गया है। गंभीर सवालों के बीच मंत्री का मुस्कुराते हुए "ब्रेक के बाद" कहकर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ना विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। जयपुर में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसूताओं की मौत के मामले में करीब तीन घंटे तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे लगातार सवाल पूछे गए कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में प्रसूताओं की मौत कैसे हुई? जिम्मेदारी किसकी तय होगी? क्या स्वास्थ्य विभाग अपनी किसी चूक को स्वीकार करता है? लेकिन इन सवालों के स्पष्ट जवाब देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.