अररिया, मई 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से जनजातीय बहुल गांव में 18 से 25 मई तक जनभागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुभारंभ डीएम विनोद दूहन 18 मई को समाहरणालय में करेंगे। इस अभियान के तहत पलासी प्रखंड अंतर्गत 05 पंचायतों के 10 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गांव यथा बलुआ (पंचायत- बलुआ कलियागंज), रामनगर (पंचायत- कुजरी), बेलवाड़ी, बेनी, लोखडा (पंचायत- पकड़ी), दीपनगर, बड़गांव, सोनाकन्दर (पंचायत- नकटाखुर्द) खपड़ा, बरौली (पंचायत- बरहकुंबा) में दिनांक 19 से 25 मई तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन कर प्रमाण पत्र का वितरण तथा मेडिकल कैम्प के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा भी...