बक्सर, मई 14 -- पेज पांच के लिए - चक्की। प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए 18 मई से 25 मई तक विशेष जीवन प्रमाणीकरण शिविर लगाया जाएगा। बीडीओ लाल बाबू पासवान के अनुसार अरक, चंदा व जवही दियर पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर संचालित होगा। शिविर में डेटा इंट्री ऑपरेटर, वीएलई व संबंधित कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पेंशनधारियों को आधार लिंक के लिए मोबाइल नंबर व जरूरी दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है। बताया कि 31 मई तक सभी पात्र पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा किया जाएगा। (चक्की से सिंकदर चौधरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...