बक्सर, मई 12 -- युवा के लिए ---- बक्सर। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में उर्तीण अभ्यर्थियों के रिजल्ट कार्ड का वितरण आगामी 18 से 23 मई के बीच होगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को रिजल्टकार्ड शहर के बुनियादी स्कूल परिसर में स्थित माध्यमिक शिक्षा कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। इस आशय की जानकारी डीपीओ (माध्यमिक) नाजीश अली ने दी। बताया कि रिजल्ट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की मूल प्रति या फोटो स्टेट की कॉपी अपने साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त सरकार के स्तर से निर्गत एक पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। तभी, रिजल्ट कार्ड प्राप्त होगा। बताया कि रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को स्वयं आना होगा। यह भी पढ़ें- सहरसा: 18 मई से मिलेगा रिजल्ट कार्ड किसी अन्य को यह रिजल्ट कार्ड नहीं दिया जाएगा। (बक्सर से नव...