जौनपुर, मई 9 -- जौनपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा की मासिक बैठक कलक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 मई को कर्मचारी-पेंशनर्स संघर्ष के मसीहा वीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि को पेंशनर्स संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान संगठन की 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारी-पेंशनर्स के वेतन और भत्ता पुनरीक्षण के लिए गठित आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को शामिल करने, पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि 10 वर्ष करने तथा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मूल पेंशन में पांच प्रतिशत वृद्धि करने की मांग प्रमुख रही। इसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी 80 वर्ष की उम्र तक दिए जाने की मांग भी उठाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.