कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में 18 मंडल से चयनित होकर आए 80 खिलाड़ियों का फिटनेस और स्किल टेस्ट हुआ। इसमें खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। फिटनेस टेस्ट के बाद स्किल टेस्ट में खिलाड़ियों ने नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी कौशल दिखाकर कैम्प के मुख्य कोच मुरादाबाद के स्पोर्ट्स अफसर सुनील सिंह और उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल का ध्यान आकर्षित किया। 15 दिवसीय ट्रायल के आधार पर प्रदेश के आवासीय क्रिकेट छात्रावास के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। केंद्रीय प्रशिक्षण कैम्प में फाइनल ट्रायल का आयोजन 28 और 29 अप्रैल को होगा। यह भी पढ़ें- ट्रायल मैच में बल्लेबाज व गेंदबाजी ने दिखाई प्रतिभा बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में केंद्रीय प्रशिक्षण कैम्प के पहले दिन क्रमवार खिलाड़ियों ...