भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुख्य प्रवेश/निकास द्वार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति रणवीर कुमार जो नाथनगर का रहने वाला था, उसे शक के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रोका। उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की 18 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विधिवत जब्ती एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए आरोपी एवं बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.