फतेहपुर, मई 14 -- खखरेरू। विजयीपुर की ग्राम पंचायत कुल्ली के विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर चार सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। मानेगा और सड़क से संबंधित दस्तावेज सचिवों नहीं दे सके। साथ ही कार्यों में मिली खामियों पर पूर्व तथा वर्तमान सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। अफसरों ने आठ दिनों में अभिलेख प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए है। कुल्ली पंचायत के नरसिंह और शिवप्रकाश द्वारा डीएम को दी गई शिकायत में मनरेगा, आरसीसी सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 111 बिंदुओं पर जांच की मांग की थी। जिस पर डीएम ने जिल युवा कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता समेत चार सदस्यीय टीम को जांच के लिए नामित किया था। जिसकी जांच में पहुंची टीम की प्राथमिक जांच में ही 18 बिंदुओं पर अनियमितताएं सामने आ गईं। टीम ने पूर्व स...