नई दिल्ली, जनवरी 10 -- झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा। यह सत्र 19 मार्च 2026 तक प्रस्तावित है। विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र का औपबंधिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हेमंत सरकार की ओर से 24 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को आवश्यकता पड़ने पर सदस्यों का शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण कराया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसी दिन सत्रावधि में जारी अध्यादेशों की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी। शोक प्रकाश (यदि हो) किया जाएगा। 19 फरवरी को प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर वाद-विवाद होगा। 20 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार का उत्तर एवं मतदान होगा, साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी भी सदन...