नई दिल्ली, मई 29 -- बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की एक फिल्म आई थी साल 2008 में। इस फिल्म का एक गाना जो जिसे 18 पुराने गानों को मिलाकर बनाया गया था और जिसमें पांच कलाकारों को ट्रिब्यूट दिया गया था। क्या आप इस फिल्म का नाम बता सकते हैं? चलिए आपको एक हिंट देते हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी थीं।फिल्म और गाने का नाम अभी भी नहीं पहचाना? इस फिल्म का नाम 'रब ने बना दी जोड़ी' है और इस गाने का नाम 'फिर मिलेंगे चलते चलते' है। ये सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के सुनहरे दौर को दिया गया एक शानदार ट्रिब्यूट है। इस अकेले गाने को तैयार करने के लिए 18 पुराने सुपरहिट गानों के शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। यही वजह है कि यूट्यूब पर इस गाने को 87 मिलियन (8.7 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह भी पढ़ें- करण ने क्यों शाहरुख समेत कई स...