बिहारशरीफ, मार्च 25 -- 18 न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले से न्यायिक कार्य प्रभावित वकील के साथ पक्षकारों की भी बढ़ी परेशानी बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में एक साथ 18 न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले से न्यायिक कार्य प्रभावित होने लगा है। अचानक हुए इस बड़े पैमाने पर ट्रांसफर से कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित है, जिससे अधिवक्ताओं और पक्षकारों दोंनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानांतरित होने वाले पदाधिकारियों में एडीजे संजीव कुमार सिंह, अखौरी अभिषेक सहाय, धीरेन्द्र कुमार, संजय सिंह के अलावा मुंसिफ अभय कुमार सिंह तथा जेएम करिश्मा कुमारी, सूरज प्रकाश, शत्रुंजय कुशवाहा, रोहित कुमार वर्मा, राजा शाह, गीताजलि, वर्षा कुमारी, कुमारी सुलोचना, सन्नी गौरव, आकांक्षा आनंद और पल्लवी वर्षा शामिल हैं। सभी न्यायिक पदाधिकार...