मोतिहारी, जनवरी 31 -- सिकरहना, निसं। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के खरीहनिया गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुयी मारपीट की घटना के अभियुक्त को पकड़ने गयी पुलिस के साथ गुरूवार को दुर्व्यवहार किया गया । पुलिसकर्मी व गाड़ी को करीब दो घंटे तक ग्रामीणों द्वारा घेर कर रखा गया। मामले में थानाध्यक्ष पूजा कुमारी द्वारा 18 नामजद करीब तीन दर्जन से ज्यादा अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभियुक्त उमेश साह व गौरी महतो को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया गया। इसी दौरान कई ग्रामीण महिलाओं व पुरूषों द्वारा गौरी महतो को पुलिस अभिरक्षा से भगाने के लिए सरकारी वाहन को घेर लिया गया और करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मी व गाड़ी को घेर कर बंधक बना लिया गया तथा गाली गलौज किया गया। दूसरे थाने को बुलाने के बाद वहां से गिरफ्तार अभियुक्त को लाया गया। थ...