18 दिन में 8300 से अधिक नंबर बुक
नोएडा, जुलाई 16 -- नोएडा। जिले में नई सीरीज यूपी16एफयू के 18 दिन में ही 8300 से अधिक नंबर बुक हो गए। बाकी नंबर भी चार से पांच दिन में बुक हो जाएंगे। इसके बाद नई सीरीज जारी होगी। परिवहन विभाग के अनुसार नीलामी के बाद बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबर वाहन मालिक आधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर बुक कर सकते हैं। वहीं सीरीज के बचे नंबरों में से सामान्य पसंदीदा नंबर भी वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.