सुपौल, मई 21 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण और गणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। दो मई से शुरू हुए इस अभियान में महज 18 दिनों के भीतर 85.72 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक वर्तमान रफ्तार को देखते हुए संभावना है कि निर्धारित समय सीमा 31 मई से पहले ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। जिले के छह नगर निकायों और 174 पंचायतों के कुल 2427 वार्डों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की टीम लगातार घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही है। अब तक करीब सात लाख मकानों का सूचीकरण किया जा चुका है, जबकि छह लाख परिवारों का ब्योरा दर्ज किया गया है। यह प्रक्रिया जनगणना के प्रथम चरण का अहम हिस्सा मानी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की आबादी गणना और योजनाओं का खाका तैयार होगा。

जान...