बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- 18 जुलाई तक राहु-केतु के घेरे में रहेंगे 7 प्रमुख ग्रह 15 को गुरु अस्त, 16 को सूर्य बदलेंगे राशि, 26 से शनि होंगे वक्री रिश्तों, कारोबार और राजनीति पर पड़ सकता है असर पावापुरी, निज संवाददाता। जुलाई का महीना इस बार दुर्लभ ग्रह संयोगों के कारण ज्योतिष जगत में विशेष महत्व रखता है। चार जुलाई से 18 जुलाई तक सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि सहित सातों प्रमुख ग्रह राहु और केetu के बीच स्थित रहेंगे। इसी दौरान पांच बड़े ग्रह परिवर्तन भी होंगे, जिनमें देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना, सूर्य का राशि परिवर्तन और शनि का वक्री होना प्रमुख है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ राजनीति, व्यापार, मौसम और सामाजिक घटनाक्रम पर भी दिखाई दे सकता है। हालांकि इन प्रभावों को पारंपरिक...