दरभंगा, जून 23 -- अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एनआई एक्ट के ज्यादातर मामलों में सुलह समझौते की अधिक संभावना होती है। कहा कि न्यायालय में लंबित चेक बाउंस के सभी मुकदमों में पक्षकारों को नोटिस जारी कर प्री काउंसिलिंग करें। पक्षकारों और उनके अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर समझौते के सभी बिंदुओं पर चर्चा कर मुकदमे को 18 जुलाई को होने वाली विशेष लोक अदालत में रेफर करें। उन्होंने 12 सितंबर को होने वाली वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भी पक्षकारों नोटिस जारी कर प्री काउंसिलिंग करने का निर्देश दिया। विद्युत, मापतौल, वन व श्रम विभाग के म...