पिथौरागढ़, जुलाई 1 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 18 जुलाई को जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सुबह दस से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। जिसमें एनआई एक्ट से संबंधित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। सचिव ने कहा लोग 17 जुलाई तक स्वयं या अपने अधिवक्ता के जरिए अपने मामलों को नियत करा सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...