18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना के निर्देश पर 18 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन एडीआर भवन परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव संजना गांधी ने बताया कि विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के तहत लंबित चेक बाउंस से संबंधित मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विशेष लोक अदालत पूरे देश में एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है。 यह भी पढ़ें- Biharsharif...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.