पूर्णिया, जुलाई 15 -- पूर्णिया। 18 जुलाई शनिवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह 4 बजे तक जिला नियोजनालय बियाडा मरंगा में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैंप में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक पूर्णिया को भाग लेने हेतु सूचित किया गया हैं। इस जॉब कैंप में बेरोजगार युवाओं को रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। जॉब कैंप में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने की अपील की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...