हजारीबाग, जनवरी 13 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति महासंघ के बैनर तले आगामी 18 जनवरी रविवार को कुम्हार अधिकार महारैली आयोजित होना है। यह आयोजन संत कोलम्बस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली कुम्हार अधिकार महारैली को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। यह महारैली प्रजापति समाज के अधिकार, सम्मान, सामाजिक एकता और माटी कला से जुड़े कारीगरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस भव्य महारैली के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बेरमो योगेश्वर महतो, श्रीचंद प्रजापति पूर्व अध्यक्ष, झारखंड माटी कला बोर्ड, राजेंद्र पंडित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सदस्य, झारखंड माटी कला बोर्ड तथा ईश्वर चंद्र ...