शामली, मई 29 -- हसनपुर लुहारी। गुरुवार की रात व शुक्रवार की दोपहर मोबाईल फोन उपभोक्ता अचानक चौंक पड़े जब उनके मोबाइल पर लगातार वाइब्रेशन के साथ अलर्ट का संदेश आने लगा। इस संदेश में अगले तीन घंटो मे तेज तूफान रफ्तार से ओले गिरने की बहुत ज्यादा संभावना अलर्ट लिखा था। यह अलर्ट तमाम यूजर्स को भेजकर अगले तीन घंटों के लिए चेताया गया था। अचानक मोबाइल वाइब्रेट होने के साथ ही चेतावनी की रिंगटोन भी बजने लगी और संदेश स्क्रीन पर उभर आया। मौसम अचानक से तेज हवा तूफान आना पिछले कई दिनो से चल रहा है। जिसमे रात को कभी भी तेज हवा आ जाती थी। यह भी पढ़ें- 100 किमी रफ्तार से आने वाले तूफान-ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट लेकिन पिछले दो दिनो मे 18 घंटे के अदंर मोबाइल पर दो बार अलर्ट संदेश बचने से मोबाइल उपभोगताओ मे मौसम खराब होने को लेकर खलबली होने लगी । मोबाइल पर दो ...