औरैया, जुलाई 16 -- निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर का शव यमुना नदी में कूदने के करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद हो गया। घटना से जिले में सनसनी फैल गई। देर रात तक चली एसडीआरएफ की तलाश के बाद दूसरे दिन सुबह शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। लखीमपुर खीरी निवासी 30 वर्षीय डॉ. सौरभ बाजपेई शहर के तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। बुधवार शाम उन्होंने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। यह भी पढ़ें- फेसबुक लाइव के बाद यमुना में कूदे डॉक्टर का शव मिला सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक नदी में तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह दोबारा शुर...