बगहा, जून 2 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड में पैसेंजर ट्रेनों की कमी और एक्सप्रेस ट्रेनों में अधिक भीड़ उमड़ने से लोकल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। महिला, बुजुर्ग व बच्चों के साथ रेल यात्रा अब महफूज नहीं माना जा रहा है। गौरतलब है कि इस रेलखंड पर करीब 16 से 17 घंटे तक दोनों ओर से एक भी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नहीं होता है। इससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ना लाजिमी है। रेल यात्री आनंद सिंह, राजू कुमार, सोनेलाल पटेल,मंजू देवी आदि ने बताया कि सगौली व मुजफ्फरपुर के बीच के यात्रियों की परेशानी कुछ हद तक रक्सौल मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों से दूर हो जाती है । यह भी पढ़ें- ट्रेनों के रद्द व मार्ग परिवर्तन से बेहाल हुए रेल यात्री यात्रियों ने बताया कि नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने के लिए दिन में 8.30 बजे के...