18 घंटे अंधेरे में डूबे 50 गांव, तूफान ने गिराए पोल-टहनियों से ठप हुई बिजली व्यवस्था
शामली, जून 12 -- चौसाना। गुरुवार रात आए तेज तूफान और बारिश ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। 33/11 केवी लाइन के पोल गिरने और कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिरने से चौसाना, खोडसमा, दथेडा और टोडा बिजलीघरों से जुड़े करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रात नौ बजे से गुल हुई बिजली शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे बहाल हो सकी। लगभग 18 घंटे तक लाखों की आबादी अंधेरे, उमस और मच्छरों के आतंक से जूझती रही। क्षेत्र के टोडा बिजलीघर, सिकंदरपुर बहाड़ीमाजरा स्थित 132 केवी उपकेंद्र से संचालित होता है। गुरुवार रात आए तूफान के दौरान ढिढाली गांव के जंगल में 33/11 केवी लाइन का एक पोल गिर गया, जिससे टोडा बिजलीघर से जुड़े सभी गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं शामली-श्यामला 132 केवी उपकेंद्र से जुड़े चौसाना, खोडसमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.