सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सुरसंड। प्रखंड क्षेत्र के कोरियाही एवं मलाही पैक्स में 18 मार्च को प्रस्तावित चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कई अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जानकारी के अनुसार कोरियाही पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन झा ने नामांकन किया। वहीं सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग पुरुष से विजय झा, सामान्य वर्ग महिला से महेश्वरी देवी, अनुसूचित जाति महिला से तारा देवी तथा पिछड़ा वर्ग महिला से अनीता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उधर मलाही पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए गोपाल सिंह एवं वर्तमान अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने नामांकन पर्चा भरा।सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से संजय झा, नूतन कुमारी, अशोक कुमार चौबे, विमला देवी, रागनी देवी, राकेश कुमार ...