कानपुर, जून 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव और कानपुर के दौरे पर रहेंगे। उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह कानपुर पहुंचेंगे, जहां प्राकृतिक खेती सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन होगा। सम्मेलन में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। ...