पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित बैठक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। शपथ ग्रहण कायक्रम18 मार्च को होगा। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी समित अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री प्रवीण गोयल ने कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी ने की। प्रांतीय संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना और मंडल मंत्री रतन नाथ मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार रखे। जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल, पीयूष अग्रवाल,जंग बहादुर,हरिपाल सिंह यादव,राहुल गजवानी,श्याम गुप्ता,हरविंदर सिंह चिंटू,राकेश गंगवार,अखिलेश सिंह,प्रतीक सक्सेना और सागर देवल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...