मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के वोकेशनल कर्मचारी उज्ज्वल कुमार के मामले की विवि प्रशासन 18 सितंबर को विवि के गेस्ट हाउस में सुनवाई करेगा। इसके बारे में रजिस्ट्रार ने उज्जवल कुमार को पत्र भेजा है। इस सुनवाई में उनकी शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। इस सुनवाई में उज्जवल कुमार को अनिवार्य रूप से आने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने वोकेशनल कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है। यह भी पढ़ें- कॉलेज के कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...