18 को लगेगी विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत
बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- 18 को लगेगी विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत चेक बाउंस संबंधित मामलों का होगा निपटारा बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। 18 जुलाई को चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे के लिए बिहारशरीफ और हिलसा कोर्ट में विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने बताया कि इसमें सिर्फ चेक बाउंस से संबंधित मामलों का ही निपटारा किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पक्षकारों को न्यायालय से नोटिस भेजा गया है। वैसे लोग जिन्हें नोटिस नहीं मिली हो और वे सुलह चाहते हैं, तो दोनों पक्ष न्यायालय में आकर अपने मामले का निपटारा करवा सकते हैं। (बिहारशरीफ से प्रमोद कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.