गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र द्वारा 18 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित होने वाले 'केंद्रीय एवं प्रादेशिक बजट पर युवाओं से संवाद' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रानीडीहा कार्यालय पर बैठक हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष युवाओं से बजट पर संवाद करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बैठक में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का बजट युवा शक्ति को सशक्त बनाने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि यह स...