सासाराम, जून 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 14 जून एवं 17 जून 2026 को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के 18 केन्द्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कल, तैयारी पूरीपरीक्षा की तैयारी परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीएम सह जिला दंडाधिकारी उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। बैठक में डीएम व एसपी ने सभी पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचने, अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने तथा क...