समस्तीपुर, मई 21 -- समस्तीपुर। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (डीसीईसीई) के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- फुलप्रूफ होगी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षाबैठक की मुख्य बातें डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बिजली समेत सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में ...