भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) की ओर से 23 व 24 जनवरी को जिले के 18 केंद्रों पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक चलेगी। वहीं रविवार को दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगा। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 4.15 बजे तक चलेगी। कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। विधि-व्यवस्था के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, केन्द्र प्रेक्षक, गश्तीदल सह जोनल दंडाधिकारी, गश्तीबल सह जोनल पुलिस पदाधिकारी, उड़न दस्ता दल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- फुलप्रूफ होगी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा य...