भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अवर निरीक्षक (प्रचलक) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- 18 केंद्रों पर एएसआई भर्ती परीक्षा 22 जुलाई कोपरीक्षा का आयोजन जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह परीक्षा 22 जुलाई (बुधवार) सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए भागलपुर शहरी क्षेत्र के 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 462 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित है। यह भी...