नई दिल्ली, मई 10 -- - शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और मासिक स्टाइपेंड के माध्यम से बनाया जाएगा आत्मनिर्भरनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'आफ्टरकेयर स्कीम फॉर यंग पर्सन्स' योजना की घोषणा की। इसके तहत 18 वर्ष पूरा करने पर अनाथ बच्चों को शिक्षा के अलावा कौशल विकास, रोजगार और मासिक स्टाइपेंड देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल बच्चों को संरक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य देना है, जिसमें कोई भी बच्चा या युवा खुद को अकेला एवं असहाय महसूस न करे।

मुख्यमंत्री की मुलाकात मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस के अवसर पर लाजपत नगर में विलेज कॉटेज होम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। 'आफ्टरकेयर स्कीम' की ज...