मऊ, फरवरी 26 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद।घोसी चीनी मिल बंद होने के बाद बुधवार को जिले के 18 किसानों से 816 कुंतल गन्ने की तौल कराते हुए पेराई के लिए सठियांव चीनी मिल भेज दिया गया। गन्ना की तौल होने के बाद भी पेराई सत्र के बीच में ही चीनी मिल बंद करने को लेकर गन्ना किसानों में आक्रोश रहा। किसानों का कहना था कि चीनी मिल प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन के बाद भी चीनी मिल को पुन: चालू नहीं किया गया। पेराई सत्र के 16 दिन पूर्व ही चीनी मिल बंद किए जाने के विरोध में गन्ना किसानों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने 29 घंटे तक लगातार चीनी मिल गेट पर धरना दिया था। इस बीच चीनी मिल प्रशासन द्वारा मिल को पुन: चालू कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था। लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन धरना समाप्त होने के उपरांत भी चीनी ...