18 करोड़ की लागत से अपना इमरजेंसी स्टोर बनाएगा नगर निगम
गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम के निवासियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। शहर में जल आपूर्ति और बिजली से जुड़ी आपातकालीन समस्याओं का अब तुरंत समाधान होगा। भीषण गर्मी के दौरान लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए न तरसना पड़े, इसके लिए नगर निगम एक नई और प्रभावी योजना पर काम कर रहा है। निगम जल्द ही 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से अपना एक अत्याधुनिक आपातकाल मशीनरी स्टोर (सेंट्रल स्टोर) स्थापित करने जा रहा है। मौजूदा समय में शहर की पेयजल व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा मोटरों का खराब होना है। जब भी किसी इलाके के बूस्टिंग स्टेशन या ट्यूबवेल की मोटर जल जाती है, तो ठेकेदार द्वारा पहले उसे मरम्मत के लिए भेजा जाता है। मोटर के ठीक होकर वापस आने और उसे दोबारा चालू करने में कई दिनों का समय लग जाता है। इस लंबी प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.