नोएडा, जून 23 -- Noida Police Operation Dahan: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन दहन' के तहत करीब 18.88 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थों का नष्ट किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मंगलवार (23 जून) को एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में जब्त किए गए ड्रग्स को न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद तय नियम के तहत नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों पर शिकंजा कसने और युवाओं को नशे की लत से बचाने की दिशा में अहम कदम है।कौन-कौन से मादक पदार्थ नष्ट किए गए? 'ऑपरेशन दहन' के तहत गांजा, चरस, डोडा, एमडीएम जैसे मादक पदार्थों का जलाकर राख किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन सभी मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 18.88 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।गांजा: 2...