लखनऊ, सितम्बर 22 -- पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। 35 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले जाने के बाद मंगलवार को 18 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 12 नवपदोन्नत आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने 18 IPS अफसर किए इधर से उधर, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; देखें तबादला लिस्टतबादले की जानकारी शासन ने डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध एसपी डॉ.सतीश कुमार को सेनानायक पहली वाहिनी एसएसएफ लखनऊ तथा संजीव सुमन को एसपी यूपीएसआईएसएफ लखनऊ के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा समीर सौरभ एसपी सीआईडी से सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, आशुतोष द्विवेदी एसपी एपीटीसी सीतापुर से एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या, आनन्द कुमार (द्वितीय) एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली से एसपी सीआईडी लखनऊ...