लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वर्ष 2024 बैच के 18 आईएएस अधिकारियों को सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दे दी। अभी तक के ये बतौर सहायक मजिस्ट्रेट पद का काम देख रहे थे।आदित्य श्रीवास्तव मुरादाबाद से शाहजहांपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। नौशीन बस्ती, शौर्य अरोड़ा बदायूं, कुनाल रस्तोगी गोरखपुर, अयान जैन आजमगढ़, शिवम कुमार महराजगंज में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। अनिमेष वर्मा देवरिया, अंशुल हिंदल सुल्तानपुर, शुभांशु कटियार जौनपुर, विनोद कुमार मीना औरैया, अर्पित कुमार प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। रिदम आनंद कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा बलिया, जी अक्षय दीपक कुशीनगर, तेजस के मैनपुरी, मनीषा धार्वे झांसी, आयुष अग्रवाल रायबरेली और अपराजिता आर्यन लखनऊ में...