गाजीपुर, अप्रैल 25 -- गाजीपुर। जनपद में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 21 से 28 अप्रैल तक स्कीम नम्बर-03 लागू करते हुए जिले के सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में फायर ऑडिट और सुरक्षा जांच की जा रही है। अभियान के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी और लिंक अधिकारी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन अधिकारियों और फायर स्टेशन प्रभारियों के साथ मिलकर अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणों, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्रों और इवैक्चुएशन प्लान की जांच कर रहे है। साथ ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के तीमारदारों को आग से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन अभियान की प्रगत...