शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- जिले में अमान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू किया जाएगा, उसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग से डीआईओएस को पत्र जारी कर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर 18 अप्रैल तक सघन निरीक्षण अभियान चलाने और अमान्य विद्यालयों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...