खगडि़या, अप्रैल 16 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में में जनसुराज पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई है। पार्टी कार्यालय में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनय कुमार वरुण ने बैठक कर बुधवार को बताया कि आगामी 18 अप्रैल को पार्टी के सूत्रध चेहरा प्रशांत किशोर का खगड़िया आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उनके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और पूरे जोश-खरोस के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव को लेकर खगड़िया का कार्यकर्ता पूरी मजबूती से तैयार हैं।वहीं गजेंद्र सिंह निषाद ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हाल के चुनावों के अनुभव ने पार्टी को और मजबूत बनाया है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: 18 अप्रैल को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आएंगे खगड़िया, तैयारी तेज जन...