गाजीपुर, अगस्त 13 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी जमालूदीन अली की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें 18 अगस्त से शुरू होने वाले एमआर टीकाकरण अभियान को लेकर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान के तहत कक्षा एक से पांच तक के सरकारी विद्यालयों और मदरसों में बच्चों को एमआर का एक डोज लगाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग से अभियान में सहयोग करने और टीकाकरण दिवस पर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने बताया कि एमआर टीका खसरा और रूबेला से बचाव के लिए लगाया जाता है। यह भी पढ़ें- 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, छूटे बच्चों को लगेगा खसरा-रूबैला का टीका इसके दो डोज नियमित टीकाकरण के दौरान भी दिए जाते...