नई दिल्ली, अगस्त 17 -- बारिश का दौर इस वक्त देश के कई हिस्सों में तेज हो गया है। कहीं लगातार झमाझम बारिश से सड़कें पानी-पानी हैं तो कहीं भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में स्कूली बच्चों और अभिभावकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 18 अगस्त 2026 को स्कूल बंद रहेंगे? खासकर उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूलों की छुट्टी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हालिया मौसम बुलेटिन में बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 18 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 16 से 18 अगस्त के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की...