नई दिल्ली, अगस्त 22 -- देवगुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर 2025 को चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार देवगुरु कर्क राशि में अस्त होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अच्छा रहेगा। ...