बरेली, मार्च 2 -- अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की तरफ से रविवार को भोलानाथ मंदिर परिसर, कुर्मांचल नगर में 18वें बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों व नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम में समाज व संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों को भी प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस म...